-
Advertisement
चिप के जरिए ब्लाइंड इंसान भी देखने लगेंगे, इंसानी दिमाग से कंट्रोल होगा कंप्यूटर-मोबाइल !
Last Updated on May 26, 2023 by sintu kumar
अब वह दिन दूर नहीं रहा जब चिप के जरिए ब्लाइंड इंसान भी देखने लगेंगे, इंसानी दिमाग से कंट्रोल होने लगेगा कंप्यूटर.मोबाइल। ऐसा हो सकता है,क्योंकि एलन मस्क (Elon Musk) की ब्रेन-चिप कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) को ह्यूमन ट्रायल (Human Trial) के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी मिल गई है। अगर यह ट्रायल कामयाब रहा तो चिप के जरिए ब्लाइंड इंसान भी देख सकेंगे। पैरालिसिस से पीड़ित मरीज सोचकर मोबाइल और कंप्यूटर ऑपरेट कर सकेंगे। मस्क ने न्यूरालिंक की टीम को इसके लिए बधाई दी। न्यूरालिंक ने ट्विटर पर लिखा, हम यह शेयर करने के लिए उत्साहित हैं कि हमें अपनी पहली ह्यूमन क्लिनिकल स्टडी शुरू करने के लिए एफडीए का अप्रूवल मिल गया है। यह एफडीए (FDA) के साथ क्लोज कोलेबोरेशन में न्यूरालिंक टीम के इनक्रेडिबल वर्क का रिजल्ट है। एक दिन हमारी तकनीक कई लोगों की मदद करेगी। हमारे क्लिनिकल ट्रायल के लिए रिक्रूटमेंट अभी ओपन नहीं हुआ है। हम जल्द ही इसकी जानकारी देंगे।
न्यूरालिंक ने सिक्के के आकार का एक डिवाइस बनाया
न्यूरालिंक ने सिक्के के आकार का एक डिवाइस बनाया है। इसे लिंक नाम दिया गया है। ये डिवाइस कंप्यूटर, मोबाइल फोन (Computers-Mobiles) या किसी अन्य उपकरण को ब्रेन एक्टिविटी (न्यूरल इम्पल्स) से सीधे कंट्रोल करने में सक्षम करता है। उदाहरण के लिए पैरालिसिस से पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क में चिप लगाने के बाद वह सिर्फ सोचकर माउस का कर्सर मूव कर सकेंगे। न्यूरालिंक ने कहा, हम पूरी तरह से इम्प्लांटेबल, कॉस्मेटिक रूप से अदृश्य ब्रेन.कंप्यूटर इंटरफेस डिजाइन कर रहे हैं, ताकि आप कहीं भी जाने पर कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को कंट्रोल कर सकें। माइक्रोन-स्केल थ्रेड्स को ब्रेन के उन क्षेत्रों में डाला जाएगा जो मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं। हर एक थ्रेड में कई इलेक्ट्रोड होते हैं, जिसे वह लिंक इम्प्लांट से जोड़ता है। कंपनी ने बताया कि लिंक पर थ्रेड इतने महीन और लचीले होते हैं कि उन्हें मानव हाथ से नहीं डाला जा सकता। इसके लिए कंपनी ने एक रोबोटिक सिस्टम डिजाइन किया है। यह थ्रेड को मजबूती से और कुशलता से इम्प्लांट कर सकेगा।
डिवाइस को चार्ज करने की भी जरूरत होगी
इसके साथ ही न्यूरालिंक ऐप भी डिजाइन किया गया है। ब्रेन एक्टिविटी से सीधे अपने कीबोर्ड और माउस को बस इसके बारे में सोच कर कंट्रोल कर सकते हैं। डिवाइस को चार्ज करने की भी जरूरत होगी। इसके लिए कॉम्पैक्ट इंडक्टिव चार्जर डिजाइन किया गया है जो बैटरी को बाहर से चार्ज करने के लिए वायरलेस तरीके से इम्प्लांट से जुड़ता है।