-
Advertisement
72 घंटे में 4630 पेयजल परियोजनाएं बहाल: ‘जल शक्ति’ के फौलादी हौसलों के कायल हुए मुकेश
Last Updated on July 16, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ‘जल शक्ति’ विभाग (Jal Shakti Department) के कर्मचारियों ने सिर्फ 72 घंटे में 4630 पेयजल परियोजनाओं (Water Projects) को बहाल कर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) का दिल जीत लिया है। पिछले 50 साल के सबसे भीषण प्राकृति आपदा से जूझते प्रदेश में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के फौलादी हौसलों और जुनून की उप मुख्यमंत्री ने खूले दिल से तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि मैं इस समय विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा की जा रही कठिन परिस्थितियों में पेयजल व सीवरेज की योजनाओं की बहाली के कार्यों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नदी नालों के बीच जाकर कठिन काम जान जोखिम में डाल कर्मचारी फील्ड में कर रहे हैं, उससे भावुक हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल इन कर्मचारियों का ऋणी है।
विभाग को 1411 करोड़ का नुकसान
उप मुख्यमंत्री के पास जल शक्ति विभाग भी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए को नुकसान हुआ है। इससे उबरने में समय लगेगा। मुकेश ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। उनके परिवार हैं, बच्चे हैं, पत्नी हैं, माता-पिता हैं। उन्होंने दिन-रात नहीं देखा। टॉर्च की रोशनी में, मोबाइल की लाइट में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफों को हम समझते हैं। हम तत्परता से काम कर रहे हैं। जनता भी संयम व धैर्य रखें।
जनता थोड़ा धैर्य रखें
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं अधिकतर नदी नालों के समीप या बीच में हैं। उनमें मलबा आ गया है। वे चोक हो गई हैं। इन्हें ठीक करने में समय लगेगा। विभाग की 5203 योजनाएं पेयजल की प्रभावित हुई हैं। 1237 सिंचाई की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 55 सीवरेज की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 101 बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े:आपदा के दौरान पुलिस डटी रही, खड़ी रही और जुटी रही- बोले डीजीपी