-
Advertisement
खाना बना रही महिला की सर्पदंश से मौत, एक माह पहले पहले हुई थी शादी
Last Updated on July 3, 2023 by sintu kumar
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत मुच्छाली की 22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश के चलते मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान कंचन पत्नी सुनील कुमार निवासी मुच्छाली के रूप में हुई है। बंगाणा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कंचन की शादी एक माह पहले ही शादी हुई थी। कंचन की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक कंचन देवी गत दिवस अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन होशियारपुर के अस्पताल ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शख्स ने निगला जहरीला पदार्थ
पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायपुर मैदान के 49 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह निवासी रायपुर मैदान ने रविवार रात्रि अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन महेंद्र सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।