-
Advertisement
हिमाचल: आम लोगों से मदद के लिए आपदा राहत कोष का QR Code जारी
Last Updated on July 16, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के रूप में आई आपदा से निपटने के लिए सरकार के आपदा कोष 2023 (CM Disaster Relief Fund) में जनसहयोग की राशि दान करने को आसान बनाने के लिए रविवार को यहां QR Code और बैंक अकाउंट नम्बर जारी किया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने ओक ओवर से इसे जारी करते हुए कहा कि इस QR Code को स्कैन कर लोग अपनी सुविधा के अनुसार रकम ऑनलाइन (Online Payment) जमा कर सकेंगे।
सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। प्रदेश में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी को देखते हुए आपदा कोष 2023 का गठन किया गया है। दो बैंकों को इस कोष से जोड़ा गया है। दोनों बैंकों में आपदा कोष के अकाउंट नंबर और IFSC कोड भी जारी किए गए हैं।
QR Code स्कैन करते ही आपका पैसा सीधे राहत कोष में आएगा
यह QR Code डेबिट और क्रेडिट कार्ड (Debit or Credit Card) से लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करना और आसान बनाएगा। इसे देशभर में प्रचारित किया जा रहा है। इसे स्कैन करते ही डाला गया पैसा सीधे सीएम आपदा राहत कोष में चला जाएगा। विदेशों से भी लोग राहत कोष में योगदान करना चाहते हैं। एक-दो दिन में भारत सरकार से अनुमति लेकर उनके लिए भी कोष को खोला जाएगा। सुक्खू ने कहा कि अब तक कई राज्यों से लोग इस आपदा कोष में 50 लाख के करीब धनराशि का अंशदान दे चुके हैं। उन्होंने आपदा कोष में अंशदान देने वाले लोगों का आभार जताया।
यह भी पढ़े:आपदा के दौरान पुलिस डटी रही, खड़ी रही और जुटी रही- बोले डीजीपी