मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूज को पहुंचे – मुख्यमंत्री

117

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूज। सीएम योगी ने की पीएम मोदी के मथुरा दौरे की तैयारियों का लिया जायजा। 23 नवंबर को ब्रजरज उत्सव में शामिल होने मथुरा आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने मथुरा में परखी तैयारियां। मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में किया दर्शन पूजन। सीएम योगी ने की पीएम मोदी के मथुरा दौरे की तैयारियों का लिया जायजा। 23 नवंबर को ब्रजरज उत्सव में शामिल होने मथुरा आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूज को पहुंचे – मुख्यमंत्री

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने को व्यवस्थाओं व सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी ने यहां श्रीबांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन पूजन किया और प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्राचीन मदन गोपाल मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री यहां से धोली प्याऊ के रेलवे मैदान पर चल रहे ब्रजरज उत्सव मेले में पहुंचे। यहां उनका स्वागत सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शेलजा कांत मिश्रा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और पूर्व सांसद तेजवीर सिंह आदि द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने समूचे मैदान में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। मैदान में भ्रमण दौरान जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने योगी को 23 नवम्बर को प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। वहीं उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने उन्हें बुकलेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। सीएम योगी इसके पश्चात ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की और कई दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 23 नवंबर को ब्रजरज उत्सव में शामिल होने वृंदावन आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संत मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के दिन सांसद हेमा मालिनी भक्त मीराबाई पर अपनी प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीराबाई पर पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे। मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूज को पहुंचे – मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर मथुरा-वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने को व्यवस्थाओं व सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी ने यहां श्री द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर, श्रीबांके बिहारी मंदिर और प्राचीन मदन गोपाल मंदिर में दर्शन किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन करके समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी मन्दिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आवागमन मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों का जायजा लिया तथा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

ब्रजरज उत्सव मेले का सीएम ने लिया जायजा :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर रविवार को मथुरा पहुंचे। सीएम योगी धोली प्याऊ के रेलवे मैदान पर चल रहे ब्रजरज उत्सव मेले में पहुंचे। उन्होंने समूचे मैदान में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 23 नवंबर को ब्रजरज उत्सव में शामिल होने वृंदावन आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संत मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्र ने मुख्यमंत्री को संत मीरा बाई की 525 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को सांसद हेमा मालिनी द्वारा भक्त मीरा-वैले की प्रस्तुति दी जायेगी, जिसमें प्रधानमंत्री सम्मिलित होंगे।

बैठक कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद को स्वच्छ बनाते हुए प्लास्टिक मुक्त किया जाये। अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति कार्रवाई की जाये। सीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन को और प्रभावी किया जाये, मार्गों पर कूड़े नहीं होना चाहिए, कहीं पर भी कूड़ा जलना नहीं चाहिए। कहा कि जहां जरूरत पड़े वहां आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को नियुक्त करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जाये। जहां जहां वॉल पेंटिंग होनी है, वहां पर समय से कार्य पूरा कराया जाये। निराश्रित गौवंशों का व्यवस्थित रूप से प्रबंधन किया जाये और धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करते रहें।

पीएम के आगमन की तैयारियों को सीएम ने परखा :-
मैदान में भ्रमण दौरान जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने योगी को 23 नवम्बर को प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने मेले के मानचित्र के माध्यम से प्रवेश एवं निकास द्वार, मंच, कार्यक्रम स्थल, पदर्शनी स्थल, फूड स्टाॅल, झूला क्षेत्र, हस्तशिल्प प्रदर्शनी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, सीटिंग प्लान, प्रवेश एवं निकास द्वार, टाॅयलेट, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

सड़कों को जल्द से जल्द करें गड्ढा मुक्त :-
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि समस्त सड़कों को गढ्ढामुक्त किया जाये, पैचवर्क का कार्य किया जाये, कोई भी सड़क टूटी न हो तथा कहीं पर गंदगी न हो। विद्युत विभाग के एमडी को निर्देश दिये कि मार्गों पर बिजली के तारों को दुरुस्त कराएं तथा जहां अनावश्यक तार लटके हुए हैं उन्हें हटाया जाये। सड़कें साफ सुथरी दिखें, लटके हुई केबल एवं बिजली की तारों को व्यवस्थित करायें। ब्रज रज उत्सव-2023 कार्यक्रम स्थल पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था दोनों तरफ से होनी चाहिए, जिसमें जनरेटर की व्यवस्था तथा विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाये।

अभूतपूर्व होना चाहिए पीएम का स्वागत :-
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि 23 नवम्बर को हेमा मालिनी जी के भक्त मीरा वैले कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करें। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अधिकाधिक जनपदवासियों को कार्यक्रम में बुलायें। प्रधानमंत्री का स्वागत अभूतपूर्व होना चाहिए। ऐसी यातायात व्यवस्था बनायें कि मथुरा वृन्दावन में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। जब प्रधानमंत्री का मन्दिरों का भ्रमण हो तब श्रद्धालुओं को विनम्रता पूर्वक मार्गों के किनारे कर दिया जाये। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीजी आगरा जोन आगरा को निर्देश दिये कि भीड़ में आराजकतत्वों पर नजर रखें। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद हेमा मालिनी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त आगरा मण्डल रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।