सिर्फ कागजों पर हो रहा वृक्षारोपण

142
फाइलो में कैद हुआ पेड़ बचाने का नियम
फाइलो में कैद हुआ पेड़ बचाने का नियम

सिर्फ कागजों पर हो रहा वृक्षारोपण, जनता के पैसे को भ्रष्टाचार कर लूटा जा रहा। वृक्षारोपण के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है सरकार।

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने प्रदेश में वृक्षारोपण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में वृक्षारोपण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। पिछले 5 सालों में 131 करोड़ पेड़ लगाने के दावे की हकीकत बिल्कुल इससे उलट है। सच्चाई यह है वृक्षारोपण के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है उसमें पेड़ जमीन पर लगने के बजाए भ्रष्टाचारी अधिकारियों और सरकार द्वारा निगल लिए जा रहे हैं, सड़कों के किनारे तो कहीं भी नए पेड़ लगे नहीं दिखते, यह प्रदेश की जनता से भी धोखा है और प्रकृति से भी। सिर्फ कागजों पर हो रहा वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री मंत्रों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात करते हैं। लेकिन वहीं पर सरकार कोई भी मौका भ्रष्टाचार करने से नहीं छोड़ रही, मुख्यमंत्री जी आपकी सरकार का दावा 131 करोड़ पेड़ 5 साल में लगाने का है जबकि सच्चाई यह है कि इन 5 सालों में पूरे प्रदेश में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां पर के वृक्षारोपण हकीकत में बदलता दिखा हो, हां यह सच है कि वृक्षारोपण कागजों में अवश्य हो रहा है। सरकार के संरक्षण में अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर आमजन के द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों की लूट रहे हैं, हम सरकार से सवाल करते हैं कि वह जनता को बताएं की 131 करोड़ पेड़ लगाने के जो दावे हैं उससे प्रदेश की कितनी सरकारी जमीन वन आच्छादित हुई और निजी भूमि पर कितने पेड़ लगाए गए, यदि इतने पेड़ यदि लगाए गए हैं तो उनमें से कितने अभी चल रहे हैं।

प्रवक्ता सचिन रावत ने भाजपा सरकार की सह पर वृक्षारोपड़ के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सवाल करते हुए कहा की वृक्षारोपण भी उसी तरीके से भाजपा सरकार द्वारा कराया जा रहा है जैसे 2014 में युवाओं से दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार की बात हुई थी। उत्तर प्रदेश में 2017 विधानसभा चुनाव में 70 लाख नौकरियां देने की बात हुई थी, महंगाई कम करने को कहा था, अपराध कम करने का वादा था, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है आज पूरे प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्यमंत्री जी अफसरों से घिरे हुए हैं जिसकी वजह से पूरी सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसकी वजह से समय-समय पर वृक्षारोपण में भ्रष्टाचार की शिकायतें जो आम आदमी द्वारा की गई उस पर सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। सचिन रावत ने कहा की आम जनता के पैसे को हम इस तरीके से भ्रष्टाचार में डूबने नहीं देंगे भाजपा के द्वारा जो वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसकी जमीनी हकीकत को जनता के बीच में ले जायेंगे और योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे। सिर्फ कागजों पर हो रहा वृक्षारोपण