-
Advertisement
बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, भक्तों को बालटाल और नूगवान शिविरों में रोका
Last Updated on July 7, 2023 by sintu kumar
कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बालटाल और पहलगाम मार्गों पर यात्रा को स्थगित किया गया है। किसा भी श्रद्धालु को आज सुबह गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार सुबह भारी बारिश शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप तीर्थयात्रियों की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों को बालटाल और नूगवान के आधार शिविरों में रोका गया।
उन्होंने कहा कि मौसम में ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे 7,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ था।