-
Advertisement
खेल-खेल में कार का दरवाजा किया लॉक, 3 बच्चों की मौत
Last Updated on June 19, 2023 by sintu kumar
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में रविवार शाम को तीन बच्चों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। तीनों बच्चे शनिवार दोपहर से गायब थे। छानबीन में पुलिस को घर से 50 मीटर दूर एक SUV के अंदर उनके शव मिले। पुलिस के मुताबिक, फारुख नगर में रहने वाले तीन बच्चे तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और आफरीन इरशाद खान (6) शनिवार दोपहर को खेलने के लिए घर से बाहर गए थे। जब वे शाम तक घर नहीं लौटे तो माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पचपौली थाने के पुलिस कर्मियों ने बच्चों की छानबीन शुरू की। तभी एक कांस्टेबल की नजर घर से कुछ दूर खड़ी एक SUV पर गई। इसके अंदर तीन बच्चे लेटे हुए मिले। पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो सभी बच्चे मर चुके थे।
गर्मी और दम घुटने से गई जान
नागपुर पुलिस कमिश्नर (Nagpur CP) अमितेश कुमार ने बताया, खेलते समय बच्चों ने कार का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया। फिर उसे खोल नहीं पाए। उनकी गर्मी और दम घुटने से जान चली गई। अधिकारी ने कहा कि तौफीक और आलिया भाई-बहन हैं, जबकि आफरीन पास में ही रहती थी।
यह भी पढ़े:खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या