-
Advertisement
जल्दी ही यातायात के लिए बहाल होगा सच पास, बर्फ हटाने का काम पूरा
Last Updated on July 2, 2023 by sintu kumar
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी (Himachal Tribal Area Pangi) को चंबा (Chamba) से जोड़ने वाला सच पास (Sach Pass) मार्ग पर यातायात जल्दी ही बहाल होने की संभावना है। मार्ग बहाली के लिए लगी मशीनरी से रविवार को रास्ता खोलने का काम जारी रहा। अब चंबा और पांगी दोनों ही तरफ से रास्ता खोलने का काम लगभग पूरा हो गया है।
सच पास के टॉप में स्थापित माता के मंदिर में लोक निर्माण विभाग मंडल (PWD) पांगी और पुलिस ने रविवार को विशेष पूजा-अर्चना की। हर वर्ष साच पास को यातायात के लिए बहाल करने से पहले विभाग मंदिर में पूजा करवाता है। ताकि यातायात सुचारू करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पिछले आठ महीने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है। मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चंबा और पांगी की तरफ से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी लगा रखी थी। अब विभाग यातायात को सुरक्षित तरीके से सुचारू करवाने के लिए पहले स्वयं मार्ग का औचक निरीक्षण करेगा। इसके बाद यातायात को सुचारू किया जाएगा। सच पास मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाया जा चुका है। एक या दो दिन के भीतर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:चंडीगढ़-मनाली NH बड़े वाहनों के लिए हुआ बहाल, कल फिर होगी ब्लास्टिंग